महाराष्ट्र में कल्याण जेल के 30 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित, मचा हड़कंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण शहर के आधारवाड़ी जेल के कम से कम 30 कैदियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे सिविल अस्पताल के अधिकारी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि वर्तमान में, 1,800 से अधिक कैदी जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि जेल के सभी कैदियों की हाल ही में जांच की गई थी और उनमें से 30 को संक्रमित पाया गया।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में बुखार की समस्या को दूर करने के लिए कुछ इस तरह इस्तेमाल करें हींग

उन्होंने बताया कि उन्हें सोमवार को ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,551 नए मामले आए, जिससे क्षेत्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,07,584 हो गए, जबकि संक्रमण से सात और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,329 हो गई।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान

CBI ने Future Retail के खिलाफ 904 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

Bihar में Chhath Puja को लेकर विशेष अभियान, Patna Metro और स्टेशनों पर बजेंगे लोकगीत

SEBI ने Sagar Defence और Encube Ethicals समेत चार कंपनियों के IPO को दी हरी झंडी