दिल्ली में लगेंगे 3000 स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर, हर नागरिक को मिलेगा ठंडा और साफ पानी: जल मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2025

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 3000 स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को नि:शुल्क, स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे पर एक स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर मशीन का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में ये मशीनें दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से लगाई जाएंगी। इस परियोजना को दिल्ली जल बोर्ड कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) ढांचे के तहत लागू कर रहा है।

मंत्री ने मशीन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे शहर में जल्द से जल्द इसी प्रकार की मशीनें लगाई जाएं। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक डिस्पेंसर में आरओ-फ़िल्टर युक्त 100 लीटर प्रति घंटे की दर से ठंडा और साफ पानी देने की क्षमता होगी, जो प्रतिदिन कुल 800 लीटर तक पानी उपलब्ध कराएगा।

इन डिस्पेंसरों में कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कैमरा भी होगा, जो भीड़भाड़ की निगरानी करेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा घोषित हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत बस स्टॉप पर ठंडे पानी की व्यवस्था, जनजागरूकता और कूल रूफ शेल्टर जैसे उपाय शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की