पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3,066 नये मामले, 51 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 से 51 और मरीजों की जान चली गई, जिससे राज्य में संक्रमण के कारण जान गंवाले वालों की संख्या 2,428 हो गई। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,066 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 1,16,498 हो गए। पिछले 24 घंटों में बीमारी से कुल 2,935 लोग ठीक हुए, जिसे राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 74.48 प्रतिशत हो गई। वर्तमान में राज्य में 27,299 मरीज हैं। राज्य में शनिवार से कोविड-19 के लिए 32,286 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

Middle East में तनाव बढ़ा! Bahrain की Oil Refinery में भीषण आग, तेल सप्लाई पर Emergency घोषित।

Middle East में War Tension का खौफ, Dubai से Exit Plan बना रहे अमीर एशियाई परिवार।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से विमानन कंपनियों के शेयर गिरे, बाजार में बढ़ी चिंता