31 October History: पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की हत्या और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर की तारीख देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दिन के तौर पर दर्ज है। अपने फौलादी इरादों के लिए विख्यात और बड़े से बड़ा फैसला बेखौफ लेने वाली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर की सुबह उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में फिर इस पद पर पहुंचीं और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया। 1968 : अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया। 1984 : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या की।

1992 : लाइबेरिया में पांच अमेरिकी नन की हत्या। हत्याओं के लिए चार्ल्स टेलर के प्रति आस्थावान बागियों को जिम्मेदार ठहराया गया। 2003 : मलेशिया में महातिर युग का अंत।

प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा। 2006 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन। 2022 : चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरे लैब मॉड्यूल का सफल प्रक्षेपण किया।

2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की पहली हैरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता नगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन का संचालन। 2025: महाराजा चार्ल्स के भाई एंड्रयू ने राजकुमार की उपाधि गंवाई।

प्रमुख खबरें

Texas तट पर 8.2 अरब डॉलर का LNG पोर्ट बनाएगी शरद टाक की कंपनी, मिली मंजूरी

विश्व चैम्पियन Manisha Bhanwala का लक्ष्य अब Los Angeles Olympics में पदक जीतना

Delhi High Court ने गैर-BS-6 वाहनों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

PM Modi ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, देश भर की बड़ी खबरें