हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ की घटना में अबतक 32 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2024

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में 31 जुलाई को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ की घटना में चार और शव बरामद होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने पीटीआई- को बताया कि रामपुर के आसपास सुन्नी बांध और सतलुज नदी के किनारे से चार शव बरामद किए गए हैं। जिले में करीब 14 लोग अब भी लापता हैं।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से शुक्रवार को एक शव बरामद किया गया, जबकि पिछले छह दिनों में तीन शव बरामद किए गए हैं। रामपुर से बरामद 19 शवों में से 11 की पहचान डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (डीएनए) के जरिये की गई है। अधीक्षक ने बताया कि मंडी के राजभान गांव में नौ शव और कुल्लू के निरमंड/बागीपुल में चार शव बरामद किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।