गाजा में इजराइली हमले में 32 लोग मारे गए, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2025

गाजा पट्टी पर इजराइली हमलों में एक दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 32 लोग मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंटवार्ता करने के लिए अमेरिका गये हैं। इजराइल ने पिछले महीने हमास के साथ युद्ध विराम समाप्त कर दिया था तथा हवाई और जमीनी हमले पुनः शुरू कर दिए थे।

उसने ताबड़तोड़ हमला करते हुए क्षेत्रों पर कब्जा किया था ताकि उग्रवादी संगठन पर नए युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करने तथा शेष बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाया जा सके। रविवार रात को किए गए नवीनतम इजराइली हमलों में दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक तम्बू और एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें पांच पुरुष, पांच महिलाएं और पांच बच्चे मारे गए।

नासेर अस्पताल ने यह जानकारी दी जहां ये शव लाये गये थे। मारे गए लोगों में एक महिला पत्रकार भी शामिल है। जान गंवाने वाली पत्रकार की मां अमल कास्कीन ने कहा, ‘‘मेरी बेटी निर्दोष है। उसका इसमें कोई हाथ नहीं था, वह पत्रकारिता से प्यार करती थी और उसे बहुत पसंद करती थी।’’

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में इजराइली गोलाबारी में कम से कम चार लोग मारे गए। उधर, मध्य गाजा के दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के शव लाये गये।

युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों के नए दौर के तहत दर्जनों फलस्तीनी जबालिया की सड़कों पर उतर आए। सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में लोगों को हमास के ख़िलाफ़ मार्च करते और नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।

नेतन्याहू सोमवार को ट्रंप से दूसरी बार मिलेंगे। ट्रंप ने जनवरी में अपना नवीनतम कार्यकाल संभाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह युद्ध और इजराइल पर लगाए गए नए 17 प्रतिशत शुल्क पर चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ