Qatar में 10 साल में 3,313 भारतीय मजदूरों की मौत, क्या कामगारों की स्थिति को लेकर अमीर से PM मोदी की हुई बात? प्रभासाक्षी ने पूछ दिया सवाल

By अभिनय आकाश | Feb 18, 2025

कतर में काम कर रहे भारतीय मजदूरों की खराब स्थिति को लेकर कई सारी रिपोर्ट आती रहती है। इस मुद्दे को लेकर भी प्रधानमंत्री संग अमीर शेख की मीटिंग के दौरान कोई बातचीत हुई? प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय सचिव (सीपीवी और ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने कहा कि हमारी एक ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप मैकेनिज्म है। इस तरह की कोई घटना हमारे संज्ञान में आती है तो वो ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप के बीच इसकी चर्चा होती है। अभी एक पिछले हफ्ते ही ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की मीटिंग हुई थी। इस दौरान कामगारों के कंडिशन को लेकर कोई मामले संज्ञान में नहीं लाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर का भारतीय समुदाय के लोगों के वेलफेयर के लिए सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी किया है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय नौसैनिकों के फांसी वाले फरमान को पलटने वाले अमीर की होने वाली है ग्रैंड एंट्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

कतर में 10 साल में 3,313 भारतीय मजदूरों की मौत

लोकसभा में जारी आंकड़े बताते हैं कि 2020 से 2022 के बीच पिछले 3 साल में 72,114 मजदूर भारत से कतर पहुंचे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 2011 से 2022 के बीच कतर में रहते हुए 3,313 भारतीय मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। ह्यूमन राइट्स वॉच रिपोर्ट के मुताबिक, कतर में मजदूरों से जुड़े जो नियम हैं उसमें साफ कहा गया कि ऐसी स्थिति में कंपनियों को मजदूरों की परिवारों को मुआवजा देना पड़ेगा, खासतौर पर मौत कंस्ट्रक्शन साइट के दायरे में हुई है तो।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra