उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 332 और लोगों की मौत, संक्रमण के 34,626 नए मामले आये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 332 लोगों की मौत हुई है तथा 34,626 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 332 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,570 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में संक्रमण के 34,626 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल 12,52,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कहर के चलते पश्चिम बंगाल में पाबंदियों की घोषणा, जानें क्या खुला और क्या बंद

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,958 नये संक्रमित मिले जबकि 37 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी अवधि में कानपुर नगर में 1,875, मुरादाबाद में 1,690, वाराणसी में 1,573, मेरठ में 1,561 और गाजियाबाद में 1,375 और आगरा में 893 नये संक्रमित पाये गये हैं जबकि कानपुर नगर में 19, गाजियाबाद में 17, वाराणसी में 15, प्रयागराज और झांसी में 14-14,जालौन में 13, चंदौली में 11 और गौतमबुद्धनगर में 10 और संक्रमितों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज

Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द