भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,337 नए मामले, 60 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,337 नए मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 60 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,23,753 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जारी बिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री ने कहा- मांग में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

प्रमुख खबरें

Russia पर प्रतिबंध और भारत पर Tariff से जुड़े विधेयक पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अगले सप्ताह मतदान

25th Anniversary of 9/11 Attacks | आतंकवाद के पूरी तरह खात्मे तक साथ लड़ेंगे भारत-अमेरिका, पेंटागन स्मारक पर भारतीय राजदूत ने दी श्रद्धांजलि

दुनिया पर मंडराया बड़ा एनर्जी क्राइसिस: लाल सागर के रणनीतिक द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी की मुख्य तेल पाइपलाइन ठप!

Love Horoscope For 12 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 12 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन