देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,37,704 नये मामले, 488 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीज बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं जो पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक हैं जबकि 488 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की लड़ाई में कैराना से बीजेपी की चढ़ाई! अमित शाह घर-घर जाकर करेंगे पलायन पीड़ितों से बात

दैनिक संक्रमण दर 17.22 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.65 प्रतिशत रही। आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 71.34 करोड़ नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 19,60,954 जांच पिछले 24 घंटे में की गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोविड-19 टीके की 161.16 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश