दिल्ली में कोरोना के 3,428 नए मामले, मौत की संख्या 5,946 तक पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के कारण 22 लोगों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 5,946 हो गयी है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 3,428 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.24 लाख से अधिक हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में स्थानीय कारणों से 95 प्रतिशत वायु प्रदूषण, AAP सरकार जिम्मेदार: आदेश गुप्ता

पिछले चार दिनों में नए मामलों की संख्या लगातार 3,000 से अधिक रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार शहर में फिलहाल 22,814 मरीज इलाजरत हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,95,699 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उन्हें या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे शहर से जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

एक बार फिर जीता MS Dhoni ने दिल, धर्मशाला जानें से पहले मनाया पर्सनल बॉडीगार्ड का जन्मदिन- Video

भारत के खिलाफ ऐसा क्या बोल गए बाइडेन, व्हाइट हाउस को बचाव में उतरना पड़ गया

Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर की जाती है काल भैरव की पूजा-अर्चना, बन रहे 5 शुभ संयोग

Jammu-Kashmir: मिलिए 19 साल के लड़के तजिंदर से जो कश्मीरी गाने गाकर लोगों का करते हैं मनोरंजन