बिहार की पांच लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 34.44 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतर्गत पांच लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को मतदान के शुरुआती छह घंटों के भीतर औसतन 34.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य की दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराह्न एक बजे तक दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 33.13, 34.90, 36.28, 33.02 और 35.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार