पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं गुजरात के 345 मछुआरे, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

गांधीनगर। गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बताया कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जेलों में राज्य के 345 मछुआरे बंद हैं, जिनमें से 248 मछुआरों को पिछले दो वर्षों में पकड़ा गया है। राज्य के मत्स्य मंत्री जवाहर चावड़ा ने अपने लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2020 तक पाकिस्तान की जेलों में गुजरात के 345 मछुआरे बंद हैं,जिनमें से 248 मछुआरों को पिछले दो वर्षों में पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई नौसेना ने 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, पांच नौकाएं जब्त कीं

वर्ष 2019 में 85 और वर्ष 2020 में 163 मछुआरों को पकड़ा गया था। मंत्री ने कांग्रेस विधायक शैलेश परमार के प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार इन मछुआरों को रिहा कराने के प्रयास कर रही है और उसने गृह मंत्रालय के पास जरूरी प्रमाण जमा करा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया महबूबा मुफ्ती के पासपोर्ट को रिन्यू करने का विरोध

एक संबंधित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सरकार ने पोरबंदर में मछुआरों को अपनी नौकाओं में जीपीएस लगवाने के लिए 37.70 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। गौरतलब है कि अरब सागर में मछली पकड़ते वक्त अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने पर पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी अक्सर गुजरात के मछुआरों को पकड़ लेती है।

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई