श्रीलंकाई नौसेना ने 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, पांच नौकाएं जब्त कीं

Sri Lankan Navy

श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पांच नौकाएं जब्त की हैं। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पांच नौकाएं जब्त की हैं। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। नौसेना ने मछुआरों को बुधवार को उत्तरी तट और उत्तर पूर्व के इलाकों से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: 60 साल पहले बंद हुआ भारत और चीन के बीच का पुल, फिर खुलने के लिए तैयार

नौसेना ने बयान में कहा,‘‘ विदेशी मछुआरों के श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर और श्रीलंका के मत्स्य संसाधन पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए नौसेना श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध मत्स्य गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार गश्त कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पाकिस्तान की विदेश नीति का आधार है: राष्ट्रपति अल्वी

नौसेना ने जाफना के कोविलान के तट से तीन समुद्री मील दूर भारतीय मछुआरों की एक बड़ी नौका जब्त की, उसमें 14 लोग सवार थे। बयान में कहा गया कि दो और नौकाएं मन्नार में पेसालाई से सात समुद्री मील दूर पकड़ी गईं, इनमें 20लोग सवार थे। नौसेना ने कहा कि उसने पहले भी भारतीय प्राधिकार को इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़