भीमा कोरेगांव से संबंधित 348 मामले अब तक वापस लिये गये: देशमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने गुरूवार को विधान परिषद में बताया कि राज्य सरकार ने कोरेगांव भीमा हिंसा से संबंधित 348 मामलों को वापस ले लिया है।कांग्रेस विधायक शरद रनपीसे के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

देशमुख ने कहा, ‘‘कोरेगांव भीमा हिंसा के संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ 649 मामले दर्ज किये गये हैं और इनमें से अब तक 348 मामलों को वापस ले लिया गया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘अन्य मामलों को जांच पूरा हो जाने के बाद वापस ले लिया जाएगा।’’ देशमुख ने यह भी बताया कि राज्य सरकार महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत एलगार परिषद मामले में एक जांच आयोग बिठाने पर विचार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots मामले में पूर्व आप पार्षद Tahir Hussain दंगा भड़काने के दोषी करार

दिल्ली पुलिस की मानवीय पहल: दादी के निधन की सूचना मिलते ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दी गई गृहनगर जाने की पेशकश

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया

उत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, बलिया में लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी की