अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 348 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में 348 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 37,879 हो गई है जबकि दो और मरीजों की मौत के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 181 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि 28 वर्षीय महिला की मंगलवार को यहां चिम्पू के पास समर्पित कोविड अस्पताल (डीसीएच) में मौत हो गई और चांगलांग जिले के 70 वर्षीय व्यक्ति की पड़ोसी राज्य असम के डिब्रूगढ़ जिले के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में रविवार को मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट से हटाए गए रमेश पोखरियाल निशंक, देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 91.14 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मामलों की दर 8.38 प्रतिशत है और संक्रमण दर 6.56 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की सर्वाधिक संख्या 714 कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन में है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए कुल 7,95,331 नमूनों की जांच की गई है जिसमें से 5,304 की मंगलवार को जांच की गई। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक राज्य के 6,60,098 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराकें दी जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान