मोदी कैबिनेट से हटाए गए रमेश पोखरियाल निशंक, देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया

Ramesh Pokhriyal Nishank
अंकित सिंह । Jul 7 2021 1:08PM

कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज कैबिनेट विस्तार से पहले ही मोदी कैबिनेट से हटा दिए गए हैं। बता दें कि हाल में ही निशंक की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें जारी थी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एमओएस देबाश्री चौधरी को भी इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह सभी जानकारी सूत्रों के हवाले से है। माना जा रहा है कि कई और मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है।

आपको बता दें कि कल ही वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि कई बैठकों के बाद आज शाम मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़