मदीना में बस दुर्घटना में हुई 35 विदेशी नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

रियाद। मदीना शहर में एक बस और एक भारी वाहन की टक्कर हो जाने से 35 विदेशियों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सऊदी के सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मदीना के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरब के इस पश्चिमी शहर में बुधवार को यह हादसा हुआ। इसमें एक निजी चार्टर्ड बस और एक लोडर की टक्कर हो गई। हादसे के शिकार लोग अरब और एशियाई तीर्थयात्री थे। 

 

इसे भी पढ़ें: सऊदी और ईरान के बीच का तनाव कम करवाने के लिए रियाद जाएंगे इमरान खान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब बस दुर्घटना में 35 लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताया। पश्चिमी  मरने वालों में एशियाई और अरब के नागरिक भी शामिल थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि सऊदी अरब में मक्का के पास बस दुर्घटना की खबर से दुखी हूं। हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों की जल्द सलामती की दुआ करता हूं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार