अनोखी शादी: 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हन को देखने शादी में बिन बुलाए पहुंचे हजारों लोग

By प्रिया मिश्रा | May 05, 2022

जब किसी की शादी होती है तो सबकी निगाहें सिर्फ दूल्हा दुलहन पर ही होती हैं। सिर्फ शादी में आए लोग ही नहीं, गली मोहल्ले वाले लोग भी उन्हें देखने के लिए बालकनी और छत पर आ जाए हैं। लेकिन बिहार के भागलपुर में एक दूल्हा दुल्हन की जोड़ी को देखने कर लिया बिन बुलाए पूरा शहर आ गया था। इन मेहमानों ने दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी ली और उन्हें आशीर्वाद दिया। यह जोड़ी इतनी खास इसलिए है क्योंकि दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की थी।

इसे भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी 24 कैरेट सोने की ड्रेस, देखने वालों की थमी रह गईं निगाहें

शादी के दौरान डीजे पर रब ने बना दी जोड़ी गाना बज रहा था और लोग जमकर डांस कर रहे थे। इस शादी में बिन बुलाए हजारों लोग शामिल हुए और स्टेज पर जाकर दूल्हा दुल्हन को शुभकामनाएं भी दीं। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में

Samrat Choudhary ने विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं केंद्र और Bihar सरकार की योजनाएं

Dehradun में BJP पार्षद के घर चोरी मामले में नौकर का साथी गिरफ्तार

Rajasthan Panchayat Raj Polls में Congress उतारेगी शीर्ष नेतृत्व, तय हुई प्रचार रणनीति