By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021
रबी विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत 01 अप्रैल, 2021 से गेहूँ खरीद की जा रही है। प्रदेश में खाद्य एवं रसद विभाग तथा अन्य क्रय एजेन्सियों के लगभग 5678 क्रय केन्द्र संचालित हैं, अब तक 721873 किसानों से कुल 36.07 लाख टन गेहूँ, 7125.15 करोड़ रू की खरीद की गई है, जबकि गतवर्ष पूरी क्रय अवधि में कुल 35.76 लाख टन खरीद की गयी थी, इस प्रकार गतवर्ष से अधिक खरीद की गयी है।
खाद्य एवं रसद आयुक्त ने बताया कि क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिए छाया व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गयी है तथा कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु साबुन, पानी व सैनेटाइजर इत्यादि की व्यवस्था की गयी है। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये कृषक हित में खरीद की जा रही है। इस वर्ष गेहॅू का समर्थन मूल्य 1975 रू प्रति कुं. निर्धारित किया गया है। खरीद 15 जून, 2021 तक जारी रहेगी।