त्रिपुरा में कोरोना के 36 नए मामले, अब तक 340 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

अगरतला। त्रिपुरा में सोमवार को 36 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 30,257 हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या काफी अधिक रही। राज्य में 183 और लोग बीमारी से ठीक हुए। त्रिपुरा में वर्तमान में 1,848 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 340 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। इस बीमारी से कुल 28,046 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में 178 मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि 23 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 4,49,202 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

केंद्र के नियंत्रण में नहीं है CBI, पश्चिम बंगाल मामले में सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने जानें क्या कहा?

West Bengal में 86 प्रतिशत छात्रों ने दसवीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की

चुनाव में यहां समय क्यों बर्बाद कर रहे, इटली जाएं, योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर पर कसा तंज

अध्ययन के मुताबिक चंद्रमा पर दोहन करने योग्य गहराई में और जमा हुआ जल: ISRO