हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 362 सड़कें बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2025

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों मौसम संबंधी घटनाओं की वजह से 362 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार इनमें से शनिवार को मंडी जिले में 220 और निकटवर्ती कुल्लू जिले में 91 सड़कें बंद की गईं।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नैना देवी में 112.4 मिलीमीटर, पंडोह में 102 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 74.6 मिलीमीटर, पच्छाद में 67 मिलीमीटर, नारकंडा में 66.5 मिलीमीटर, कुफरी में 65.7 मिलीमीटर, कसौली में 65.5 मिलीमीटर, नाहन में 49.3 मिलीमीटर और सोलन में 45.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है