China के 109 मंजिला 'बुर्ज खलीफा' से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2026

चीन की राजधानी बीजिंग शाम का वक्त और अचानक आसमान से मौत बरसने लगती है। 1700 फीट ऊंची बीजिंग की सबसे गगनचुंबी इमारत सिट्रिक टावर से एक ऐसा मंजर टकराता है जिसे देख पूरी दुनिया दहल जाती है। बीजिंग की 109 मंजिला ऊंची इमारत जो आसमान को चीरती हुई खड़ी है उससे एक छोटा विमान यानी कि लाइट स्पॉट एयरक्राफ्ट सीधे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि 109वीं मंजिल की खिड़कियां कांच के पत्तों की तरह बिखर गई। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मलबे की बारिश होने लगी और देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान छूने लगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान ने महज 30 मिनट पहले शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। पायलट अकेला था। सब कुछ सामान्य लग रहा था। शाम के 5:40 बज रहे थे। विमान लैंडिंग के लिए वापस मुड़ने ही वाला था। लेकिन तभी किस्मत ने करवट ली। 

इसे भी पढ़ें: US-Iran MoU से खुश हुआ China, कहा- दुनिया के लिए Positive Signal है यह डील

1 मई से यहां बिना इजाजत एक पत्ता भी नहीं हिल सकता था। फिर एक पूरा विमान इस सुरक्षा घेरे को तोड़कर शहर की सबसे ऊंची इमारत तक कैसे पहुंच गया? क्या यह सिस्टम की नाकामी है? दरअसल, फ्लाइट ट्रेडर 24 का डाटा बताता है कि विमान का रास्ता सामान्य नहीं था। क्या पायलट बेहोश हो गया था या प्लेन में कोई तकनीकी खराबी थी? जब आप अभी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। विमान का रजिस्ट्रेशन कोड बताता है कि यह चीन में ही बना एक हल्का स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट है जो एक स्थानीय जनरल एिएशन कंपनी का था। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरक्राफ्ट के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल हताहतों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है। लेकिन यह टक्कर 109वीं मंजिल पर हुई है जो बताती है कि नुकसान कितना बड़ा हो सकता है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission विवाद पर Congress Working Committee मंगलवार को तय करेगी रणनीति

Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल

Hormuz में US Spy Drone पकड़ने का दावा झूठा, CENTCOM ने IRGC के बयान को नकारा

MMDR Act के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा, नवीन पटनायक ने ओडिशा में किया विरोध का आह्वान