मध्य प्रदेश में कोरोना के 363 नए मामले आए सामने, धार में एक व्यक्ति की हुई मौत

By दिनेश शुक्ल | Feb 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 363 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 01 व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 61 हजार 766 और मृतकों की संख्या 3864 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-165, भोपाल-49, जबलपुर-11, उज्जैन-12, बैतूल-12, छिंदवाड़ा-12 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 16 जिले ऐसे हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे।

इसे भी पढ़ें: पहले चरण के कोरोना वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर, सोमवार से दूसरा चरण होगा शुरू

राज्य में आज कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक धार जिले का निवासी है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 3863 से बढ़कर 3864 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 933, भोपाल 618, ग्वालियर-230, जबलपुर-252, खरगौन-110, सागर-152, उज्जैन 104, रतलाम-82, धार-59, रीवा-35, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-30, विदिशा-71, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-77, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-27, बड़वानी-31, छिंदवाड़ा-48, सीहोर-48, दमोह-93, मंदसौर-36, झाबुआ-27, रायसेन-46, राजगढ़-70, खंडवा-63, कटनी-20, हरदा-36, छतरपुर-32, अनूपपुर-15, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-16, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-16, उमरिया-18, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-03 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ट्रक लाखो की लूट का माल मध्य प्रदेश के राजगढ़ से बरामद

बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,55,117 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 243 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 2,785 हो गए हैं। बता दें कि प्रदेश में 10 दिन पहले सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर