कोरोना संकट से निपटने के लिये सांसद निधि से मिला 365 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना के संक्रमण के कारण उपजे संकट से निपटने में सहायता के लिये अब तक 339 संसद सदस्य सांसद निधि से 365 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर चुके हैं। राज्यसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सांसद निधि से केन्द्रीय पूल में सहायता राशि देने वालों में उच्च सदन के 74 सांसद शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सांख्यकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय नेहाल ही में सांसद निधि का पैसा कोरोना संकट से निपटने के लिये देशव्यापी स्तर पर चल रहे राहत कार्यों में भी देने की अनुमति दी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दोनों सदनों के सदस्यों से सांसद निधि से सहायता राशि देने की अपील की थी। लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के खिलाफ जंग में सहायता के लिये उच्च सदन के 74 सदस्यों ने सौ करोड़ रुपये और निचले सदन के 265 सदस्यों ने 265 करोड़ रुपये सांसद निधि से सहायता राशि दी है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश