व्हाट्सएप समूह से 37 छात्रों की पहचान की गई: दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में पांच जनवरी को हुई हिंसा के दौरान बनाये गये एक व्हाट्सएप समूह से 37 छात्रों की पहचान की है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों की पहचान की गई है, वे किसी भी संगठन-वामपंथी या दक्षिणपंथी से संबंधित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की पहचान की गई है, वे सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया के पक्ष में थे और खुद का पंजीकरण कराना चाहते थे।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि व्हाट्सएप समूह ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ की जांच की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जेएनयू परिसर में हिंसा बढ़ने के दौरान इस समूह को बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा