370 खत्म और जम्मू कश्मीर अब सही मायनों में भारत का हिस्सा: आदित्य ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

मुंबई। शिवसेना ने संविधान के अनुच्छेद 370 पर लिये गए केंद्र के फैसले की सोमवार को सराहना की। पार्टी की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने इसे “गर्व का क्षण” बताते हुए देश के लिये “ऐतिहासिक दिन” करार दिया।  दादर इलाके में स्थित शिवसेना के मख्यालय के बाहर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के कदम का स्वागत करते हुए जश्न मनाया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को संसद के दोनों सदनों में एक प्रस्ताव पेश कर कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर राज्य में लागू नहीं होगा। आदित्य ठाकरे ने बाद में एक के बाद एक कई ट्वीट कर इस फैसले के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी और इसे “सुरक्षित, प्रगतिशील तथा मुक्त जम्मू-कश्मीर का रास्ता बताया”। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत के लिए ऐतिहासिक दिन। 370 खत्म और जम्मू कश्मीर अब सही मायनों में भारत का हिस्सा है...।”

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड