दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 3,700 लोग हिरासत में लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में मंगलवार को 3,763 लोगों को हिरासत मे लिया गया जबकि 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन) में 239 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि धारा 65 (पुलिस अधिकारी के तर्कपूर्ण निर्देशों का पालन करने संबंधी) में 3,763 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि 546 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवाजाही के लिए मंगलवार को कुल 1,254 पास जारी किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा