तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 3,713 नए मामले आए सामने, 68 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस के 3,713 नए मामले आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 78,335 हो गयी है जबकि 68 और मरीजों की मौत के साथ अब तक 1,025 लोग दम तोड़ चुके हैं। राज्य में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के 3500 से ज्यादा नये मामले सामने आए। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से तमिल टीवी चैनल के वीडियो पत्रकार की मौत, मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का ऐलान 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कोविड-19 के 2,737 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 44,094 कोविड-19 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य सरकार ने जांच भी बढ़ा दी है। शनिवार को अब तक के सर्वाधिक 34,805 नमूनों की जांच की गयी। राज्य में कुल मिलाकर 10,77,454 नमूनों की जांच की गयी है। बुलेटिन के अनुसार फिलहाल 33,213 लोगों को कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report