मेक्सिको में एक बुजुर्ग के घर में मिले हड्डियों के 3,787 टुकड़े, 17 लोगों की हत्या की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाके में एक संदिग्ध हत्यारे के घर की खुदाई कर रहे जांचकर्ताओं को अब तक हड्डियों के 3,787 टुकड़े मिले हैं और ये हड्डियां 17 अलग-अलग लोगों की प्रतीत हो रही हैं। मेक्सिको के अभियोजकों का कहना है कि यह खुदाई यहीं समाप्त नहीं होगी। खुदाई का काम 17 मई से चल रहा है और जांचकर्ताओं ने उस घर के फर्श को खोद डाला है जहां संदिग्ध रहता था। अब उनकी योजना इस दायरे को आगे बढ़ाने की है। कबाड़ से भरे इस घर में ऐसे लोगों के पहचान पत्र और अन्य सामान मिले हैं जो वर्षों पहले लापता हो गए थे। ये साक्ष्य इस बात का इशारा करते हैं कि हत्या के तार वर्षों पहले के हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना वायरस केस के कारण बांग्लादेश में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

व्यक्ति पुलिस कमांडर की पत्नी को व्यक्तिगत तौर पर जानता था और उसे कमांडर की पत्नी को खरीदारी के लिए साथ ले जाना था। उस दिन महिला घर नहीं लौटी, जिसके बाद पुलिस कमांडर ने अपनी पत्नी के लापता होने में व्यक्ति का हाथ होने का आरोप लगाया। जांच में भी पाया गया कि सीसीटीवी कैमरे में महिला व्यक्ति के घर में जाती तो दिखाई देती है लेकिन वापस आती हुई नहीं दिख रही। बाद में महिला का सामान संदिग्ध के घर से बरामद किया गया।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार