भारत में कोविड-19 के 37,875 नए मामले, उपचाराधीन मरीज हुए कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,875 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 369 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,411 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,608 मामलों की कमी दर्ज की गयी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू