Uttar Pradesh : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 38.12 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट के लिए मंगलवार अपराह्न एक बजे तक औसतन 38.12 प्रतिशत मतदान हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बदायूं और मैनपुरी में कई स्थानों पर प्रशासन द्वारा मतदान में धांधली किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। अपराह्न एक बजे तक आगरा में 36.89 प्रतिशत, एटा में 39.87 प्रतिशत, आंवला में 36.95 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 39.09 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 40.06 प्रतिशत, बदायूं में 34.97 प्रतिशत, बरेली में 34.93 प्रतिशत, मैनपुरी में 38.32 प्रतिशत, संभल में 42.97 प्रतिशत और हाथरस में 37.73 प्रतिशत मतदान हुआ। 

बदायूं से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी एवं सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने प्रशासन पर सहसवान विधानसभा के शहबाजपुर बूथ पर सपा समर्थकों को मतदान नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन तमाम तरीके अपनाकर वोट नहीं डालने दे रहा है। सहसवान मतदान केंद्र पर सपा के पोलिंग बस्ते के सारे दस्तावेज फेंककर उसके ऊपर पानी डाल दिया गया। बदायूं में धोरणपुर गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। उन्होंने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की उनकी मांग पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित उप जिलाधिकारी को गांव में भेजा गया है और उम्मीद है कि वहां मतदान शुरू हो जाएगा। संभल में सपा प्रत्याशी जिया-उर-रहमान बर्क ने आरोप लगाया कि एक पुलिस क्षेत्राधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से बैग और मतदाता पर्चियां छीन लीं तथा उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग से आरोपी अधिकारी को तुरंत हटाने का अनुरोध किया। उधर, फिरोजाबाद में नगला जवाहर, नीम खेरिया और नगला उमर गांवों में स्थानीय लोगों ने उनके गांव की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराने के लिए मतदान का बहिष्कार किया। 

इसे भी पढ़ें: सभी दल मुस्लिम वोट तो चाहते हैं, लेकिन वे समुदाय से कोई प्रत्याशी नहीं तलाश पाए : Asaduddin Owaisi

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने बताया कि मतदान स्थलों पर मतदाताओं एवं मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को गर्मी और लू से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर जहां तक मतदाताओं की कतार होगी, वहां तक छाया की व्यवस्था तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मतदाताओं के लिए मतदेय स्थलों पर छाया हेतु अलग से टेंट लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार की पांच लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान

रिणवा ने बताया कि मतदेय स्थलों पर मेडिकल किट (ओ.आर.एस पैकेट सहित) का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही सहयोग के लिए बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है। है। इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.88 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें एक करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च