पाकिस्तान में कोविड-19 से मौत के 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोविड-19 से 38 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 564 तक जा पहुंची तथा संक्रमण के 1,523 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 24 हजार से अधिक हो गई है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण और मौत के मामलों में हर रोज हो रही वृद्धि के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान बृहस्पतिवार को लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 1,523 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 24,073 हो गई है। इसने कहा कि बुधवार को 38 लोगों की कोविड-19 से मौत होने के बादमृतकों की कुल संख्या 564 हो गई है। प्रधानमंत्री खान लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा के लिए आज राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी