लंदन ट्रक में मिले 39 शव चीनी नागरिकों के, तीन और लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

लंदन। एक ट्रक से 39 लोगों के शव मिलने की जांच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस नरसंहार के संदेह और मानव तस्करी की साजिश रचने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। आठ महिलाओं और 31 पुरुष बुधवार को ट्रक के रेफ्रिजरेटेड कंटेनर में मिले थे। ऐसा माना जा रहा है कि मृतक चीनी नागरिक थे। हालांकि, उनकी नागरिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले ने ब्रिटेन में सनसनी पैदा कर दी है।

हत्या के संदेह में घटनास्थल से उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय ट्रक चालक को हिरासत में लेने के बाद एसेक्स पुलिस ने शुक्रवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि एक पुरुष और एक महिला को तस्करी की साजिश रचने और 39 लोगों की हत्या के संदेह में उत्तरी इंग्लैंड के चेशायर से गिरफ्तार किया गया। दोनों की उम्र 38 वर्ष है। वहीं तीसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी इंग्लैंड के स्टैंसटेड हवाई अड्डे से की गई है। वह उत्तरी आयरलैंड का रहने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में सामने आया सनसनीखेज मामला, एक ट्रक से मिले 39 शव

पहला पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी मौत कैसे हुई। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इसके बाद औपचारिक तौर पर पहचान की जाएगी और यह लंबी प्रक्रिया होगी लेकिन इस जांच का अहम हिस्सा है। जैसे-जैसे हमारी जांच आगे बढ़ेगी तो पहचान के संबंध में तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।’’ यह साल 2005 में लंदन आत्मघाती धमाकों के बाद से ब्रिटेन में हत्या मामलों की सबसे बड़ी जांच है।

इसे भी पढ़ें: भगोड़े नीरव मोदी की आज लंदन कोर्ट में होगी पेशी, वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस घटना को ‘‘अकल्पनीय त्रासदी’’ बताया है। इस बीच, चीन की राजनीतिक विश्लेषक हुवा पो ने कहा कि यूरोप जाने वाले चीनी नागरिकों की संख्या बढ़ गयी है क्योंकि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीन की खुद की नीति अधिक रूढ़िवादी हो गयी है। उन्होंने कहा कि निजी उद्योगों का अस्तित्व में बने रहना बहुत मुश्किल हो गया है जिससे बेरोजगार लोगों की संख्या बढ़ गयी है। 

प्रमुख खबरें

Vaiko की MDMK ने DMK से तोड़ा 9 साल का Alliance, कहा- पहचान मिटाने की साजिश

Noida Authority New Office का उद्घाटन करने के बाद बोले CM Yogi, विकास की नई उड़ान भर रहा Uttar Pradesh

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव