By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई तथा 8490 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 संक्रमित 39 और मरीजों की मौत हो गई, इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9003 हो गई है।