Elections 2022 Voting | उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण में अबतक 39 फीसदी वोटिंग, गोवा में 45 और उत्तराखंड में 36 फीसदी मतदान

By रेनू तिवारी | Feb 14, 2022

देश में  गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक यूपी के 9 जिलों में अब तक 39.07% वोटिंग हुई। वहीं उत्तराखंड में अब तक 35.21 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा दोपहर 1 बजे तक गोवा विधानसभा चुनाव में 45 फीसदी मतदान हुए। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 55 सीटों के साथ गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शुरू हो गया. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। गोवा और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने बताया था अखिलेश यादव के साथ कैसे हैं उनके संबंध, कही थी ये बात

उत्तर प्रदेश की 55 सीटों और उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग का आगाज हो गया है। एक तरफ जहां आज उत्तराखंड के 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शाम को मतदान की समाप्ति के साथ ही ईवीएम में कैद हो जाएगा वहीं देश की सियासत के लिहाज से सबसे अहम प्रदेश यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला भी होगा। एक तरफ जहां योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, गुलाबो देवी और बलदेव सिंह औलख चुनाव मैदान में हैं। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी, कमाल अख्तर और महबूब अली जैसे कद्दावर नेता हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बता दें कि यूपी में सात चरणों में मतदान है और उत्तराखंड व गोवा में एक चरण में ही सभी सीटों के लिए वोटिंग है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Jantar Mantar Road को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया

क्या क्रिकेट में बदलेंगे रिकॉर्ड दर्ज करने के नियम? Sunil Gavaskar ने T20I और रणजी आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: इधर Saudi Arabia ने वॉर्निंग बंद की, उधर Houthis ने रियाद पर Missile ठोक दी! अब Iran बोला— हम सुलझवाएंगे लड़ाई

Steel Policy 2047: आयात निगरानी के लिए AI और डेटा विश्लेषण का प्रस्ताव