सऊदी अरब में फंसे 39 मजदूर स्वदेश लौटे, तेलंगाना सरकार को दिया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

हैदराबाद। सऊदी अरब में करीब एक साल तक फंसे रहने के बाद तेलंगाना के 39 मजदूर सोमवार को यहां लौटे और उन्होंने केंद्र और तेलंगाना सरकार को धन्यवाद दिया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दिहाड़ी मजदूर पिछले साल एक निर्माण कंपनी में काम करने के लिए खाड़ी देश गये हुये थे। उनमें से अधिकतर करीमनगर, निर्मल, निजामाबाद और अदिलाबाद जिलों के रहनेवाले हैं।

इन मजदूरों को नियुक्त करने वाली कंपनी कथित तौर पर पिछले छह महीनों से उन्हें वेतन नहीं दे रही थी और वे लोग बेहद कठिन माहौल में रहने के लिए मजबूर हो गये थे। उन्हें पर्याप्त भोजन भी नहीं मिल रहा था।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब के शहजादे ने दोहरे टैंकर हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया

इन मजदूरों ने ट्विटर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव से उन्हें भारत वापस लाने में मदद करने की अपील की। रामा राव ने रियाद स्थित भरतीय दूतावास से उनकी मदद करने का आग्रह किया। विज्ञप्ति के मुताबिक, भारतीय दूतावास ने उनके लौटने की व्यवस्था की।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह