महाराष्ट्र के ठाणे में संक्रमण के 390 नए मामले, छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 390 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,42,835 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। जिले में संक्रमण से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,946 हो गई। यहां मृत्यु दर 2.45 फीसदी है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 341 नए मामले, दो मरीजों ने गंवाई अपनी जान

अब तक 2,32,797 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.87 फीसदी है। अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 4,092 लोगों का उपचार चल रहा है। पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 44,228 है जबकि 1,184 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह