भारत में कोविड-19 के 39,361 नए मामले, 416 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 39,361 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,14,11,262 हो गई। वहीं, 35 दिन बाद नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर तीन प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 416 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,20,967 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,11,189 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने भारतीय जहाजों के प्रवेश पर लगाई रोक, नाविक निकाय ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास