चीन ने भारतीय जहाजों के प्रवेश पर लगाई रोक, नाविक निकाय ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

ships of Indian sailors

निकाय ने बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को लिखे एक पत्र में दावा करते हुए कहा कि इस कारण से करीब 20 हजार नाविकों को घर पर बैठना पड़ रहा है।

मुंबई। अखिल भारतीय नाविक एवं सामान्य कर्मचारी संघ ने चीन पर भारतीय चालक दल वाले जहाजों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर हजारों भारतीय नाविकों की नौकरियां बचाने में मदद करने की गुहार लगाई है। नाविक निकाय का आरोप है कि चीन जाने वाले जहाजों के लिए कंपनियों नाविकों की भर्ती नहीं कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

निकाय ने बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को लिखे एक पत्र में दावा करते हुए कहा कि इस कारण से करीब 20 हजार नाविकों को घर पर बैठना पड़ रहा है। निकाय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मार्च 2021 से अगर कोई जहाज भारतीय कर्मचारी के साथ चीन के बंदरगाह पर पहुंच रहा हैं, तो चीनी सरकार उस जहाज को बंदरगाह में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है।’’ नाविक निकाय की तरफ से इस पत्र की प्रतियां विदेश मंत्रालय और क्षेत्र नियामक, जहाजरानी महानिदेशालय को भी भेजी गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़