उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 300 के नजदीक पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर करीब 300 हो गई। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छह लखनऊ के, आठ सीतापुर के और दो आगरा के मामले हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 294 हो गई है।

प्रदेश में रविवार तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 278 थी। इनमें से तकरीबन आधे लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बस्ती, मेरठ और वाराणसी का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह