ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20: टीम इंडिया ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, सूर्यकुमार की रणनीति

By अंकित सिंह | Nov 02, 2025

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को यहां बेलेरिव ओवल में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20I में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मेजबान टीम फिलहाल मेन इन ब्लू के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। कैनबरा में दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि मेलबर्न में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20I को मिशेल मार्श की कप्तानी वाली टीम ने चार विकेट से जीत लिया था।

टॉस के समय, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने कहा, "यह एक शानदार विकेट है। हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हमने बस एक बदलाव किया है - हेज़लवुड की जगह एबॉट को शामिल किया गया है।"

इसे भी पढ़ें: Shreyas Iyer Discharged From Hospital | भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, BCCI का बड़ा अपडेट

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया को बड़ा झटका! ऑलराउंडर Nitish Kumar Reddy UK दौरे से बाहर, चोट बनी मुसीबत

क्या बच्चों का दिमाग कमजोर कर रहा है AI? जानिए किस देश ने एआई पर लगाया बैन, भारत के लिए बड़ा सबक

International Olympic Day 2026: क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका पूरा History और इस साल की खास Theme

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर