पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, तलाशी अभियान शुरू

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। जिसके तुंरत बाद ही आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादी एक घर में छिपे हुए है, जहां से वह लगातार गोलिया चला रहे है।

आतंकियों के इस हमले का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक आम नागरिक की  भी मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि 3-4 आतंकी रुक-रुककर घर से सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसा रहे है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 40 जवान शहीद

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के तुरंत बाद ही जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।   

प्रमुख खबरें

Sports Advertisement में बिना कपड़ों के दिखी Sydney Sweeney, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मिस्टर सिंह अमेरिका छोड़ दो, नहीं तो अंजाम भुगतो...US में ऐड पर विवाद, भारतीय समुदाय ने बताया नस्लवादी

बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम

हरतालिका तीज पर परफेक्ट लुक के लिए पहनें Bandhani और Leheriya Saree