किचन में छिपा है खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा का सीक्रेट इंग्रेडिएंट, पढ़ें कैसे करें इसका इस्तेमाल

By प्रिया मिश्रा | Nov 09, 2021

खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन खूबसूरत त्वचा का राज हमारे किचन में ही छिपा है। जी हाँ, आपके किचन में मौजूद कलौंजी खूबसूरत त्वचा पाने के लिए काफी प्रभावी है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा पर मौजूद अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। कलौंजी के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग से लेकर मुंहासों तक की समस्या में निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आप कलौंजी का पाउडर इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए कलौंजी को पीसकर पाउडर बना लें और किसी कंटेनर में स्टोर कर लें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह कलौंजी का फेसपैक इस्तेमाल करके खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं- 

अगर आप ओपन पोर्स और ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो बाउल में एक चम्मच कलौंजी पाउडर, एक चम्मच ओट्स, आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच बादाम का तेल और दूध की क्रीम को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपको खुले रोमछिद्रों और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: जानिए शीट मास्क को इस्तेमाल करने का सही तरीका

ऑयली स्किन वालों के लिए कलौंजी के फेसपैक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। कलौंजी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे पर जमा अशुद्धि को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए बाउल में एक चम्मच कलौंजी पाउडर, एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच स्किम्ड मिल्क और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

अगर धूप के कारण आपकी स्किन पर सनबर्न या टैनिंग हो गई है तो बाउल में एक चम्मच कलौंजी पाउडर, एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच शीशम ऑयल, एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 3-4 बूंद लेमन ऑयल और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए