ओडिशा में भाजपा प्रत्याशी की कार से मिले चार लाख रुपये कैश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

ढेंकनाल। ओडिशा के ढेंकनाल जिले में भाजपा प्रत्याशी की कार से बृहस्पतिवार को निगरानी दस्ते ने चार लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ढेंकनाल पुलिस अधीक्षक अनुपमा जेम्स ने बताया कि यह धनराशि उस समय जब्त कर ली गई जब हिंडोल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अशोक नायक इस धन के स्रोत के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।

ओडिशा पुलिस की एक विशेष टीम ने इस कार को भापुर-ढेंकनाल मार्ग पर मंगलपुर के पास रोका। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस नायक से पूछताछ कर रही है। राज्य के इस जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पटनायक के किले में सेंध लगाने की कोशिश, ओडिशा में PM का बंपर प्रचार

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 23 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी

AI Impact on Jobs: Goldman Sachs की रिपोर्ट, व्हाइट कॉलर और टेक नौकरियों पर दिखने लगा असर

Asian Games में भारतीय Skeet टीमों का कमाल, पुरुष और महिला वर्ग में जीते कांस्य पदक