जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी और सुरक्षा बलों की दो मुठभेड़ों में 4 स्थानीय आतंकवादी मारे गए

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2022

श्रीनगर। जहां एक तरफ भारत के गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर यात्रा पर हैं, वहीं आतंकी राज्य के माहौल को खराब करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को हुई दो मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने बताया कि मूलु इलाके में मारा गया आतंकवादी लश्कर से जुड़ा था। कुमार ने बताया कि द्राच इलाके में मारे गए जैश के तीन में से दो आतंकवादियों की पहचान हनान बिन याकूब और जमशेद कुमार के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि ये आतंकवादी दो अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) जावेद डार और जिले में 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav