भोपाल में 65 जामातियों के लिए गए सेंपल में से 4 कोरोना पॉजिटिव, जामातियों में तीन विदेशी नागरिक शामिल

By दिनेश शुक्ल | Apr 03, 2020

भोपाल। भोपाल में विदेशी जमातों में शामिल होने आए जमातियों के सुरक्षा की दृष्टि से 65 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए थे जिनमें से चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी खबर के मुताबित भोपाल में जाँच के दौरान मिले जमातियों में तीन नागरिक विदेशी है। भोपाल में गुरूवार को चार व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके पाए जाने वाली जगह रहमानियां मस्जिद ऐशबाग क्षेत्र और अहाता रूस्तम खां मस्जिद श्यामला हिल्स भोपाल को इपिक सेंटर घोषित कर उसके आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर भोपाल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार क्षेत्र के बाहर से आने वाले व्यक्ति को स्कैनिंग कराना अनिवार्य होगा साथ ही क्षेत्र के सभी व्यक्ति 14 दिन तक होम कोरेंटाइन में रहेगें। वही संक्रमित व्यक्ति के स्थल को इपिक सेन्टर घोषित कर उसके आसपास के 50 घरों में स्क्रीनिंग की जाएगी।

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की घटना सामने आने के बाद भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ऐसे नागरिकों की तलाश शुरू हो गई थी, जो निजामुद्दीन की मरकज में शामिल हुए थे। वही भोपाल में ऐसे लोगों को चिहिंत कर जिला प्रशासन द्वारा उनके सेंपल लिए गए थे। जिसमें से चार सेंम्पल पॉजिटव आए है। इन जमातियों में से तीन विदेश के नागरिक भी शामिल हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। एक व्यक्ति भुवनेश्वर उड़ीसा का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में सुलेमान- आइबरी कोष्ट, खिमूव और कोएद बर्मा (म्यांमार) तथा शेख महमूद- भुवनेश्वर उड़ीसा का निवासी है। इन सभी को इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  जबकि इनके साथ वाले सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से कोरेंटाइन किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मरकज से आये लोग डरें नहीं, स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें : कलराज मिश्र

इस दौरान कलेक्टर भोपाल तरूण पिथोडे ने नगर निगम को निर्देशित किया गया है कि कंटेंटमेंट क्षेत्र को सेनिटाइज किया जाए। इसके साथ ही कंटेंटमेंट क्षेत्र के रास्तों को सील कर दिया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं को लाने के अतिरिक्त किसी को बाहर जाने की अनुमति नही होगी। कंटेन्मेंट क्षेत्र में आवागमन बंद रहेगा। एपी सेन्टर घर के आस पास के सभी 50 घरों में  मास्क, हाथ धोना पीपीई गाइड लाइन का पालन कराना अनिवार्य किया जाए।

प्रमुख खबरें

संसद में FCRA बिल पर संग्राम: JPC को भेजा गया विधेयक, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

Alwar में मंत्री Sanjay Sharma सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे

Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

Supreme Court ने Karnataka को UAPA विशेष अदालत के लिए ढांचा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया