छत्तीसगढ़ में भी UK के खतरनाक कोरोना का खौफ फैला, ब्रिटेन से लौटे अब 4 लोग कोरोना पॉजेटिव मिले

By अनिल रतेरिया | Dec 26, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब ब्रिटेन के कोरोना का खौफ फैल गया है। यूके से छत्तीसगढ़ लौटे 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, जिसमें बिलासपुर में एक और दुर्ग के तीन लोग शामिल हैं। वहीं, कोरोना के नये स्ट्रेन के बीच यूनाइडेट किंग्डम से छत्तीसगढ़ लौटे 11 लोगों के मोबाइल बंद पाये गये हैं। ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों की जानकारी नहीं मिल पाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब इस मामले में पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी है। जिला प्रशासन को भी स्वास्थ्य भी ने 11 यात्रियों के डिटेल सौंपे हैं, ताकि उनकी पड़ताल कर उन्हें तुरंत आइसोलेट किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन से इंदौर लौटा एक और व्यक्ति कोराना वायरस से संक्रमित, परिवार के साथ किया गया होम क्वारंटीन 

दरअसल, ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक कहा जा रहा है। नये लक्षण और पुराने वायरस से ज्यादा शक्तिशाली स्ट्रेन से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई देशों में तो लॉकडाउन की स्थिति आ गयी है।

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!