भोपाल में गिरफ्तार 4 आतंकियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, एसटीएम ने स्पेशल कोर्ट में किया पेश

By सुयश भट्ट | Mar 14, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में जमात-ए-मुजाहिद्दीन के गिरफ्तार 4 आंतकियों को सोमवार को दोपहर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। चारों आंतकियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस रिमांड में कई तरह के खुलासे होने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रदेश के कई शहरों से आतंकियों के तार जुड़े है।

इसे भी पढ़ें:एमपी विधासभा की कार्यवाही जारी, सदन में गूंजे कई मुद्दे 

बताया जा रहा है कि स्पेशल कोर्ट ने आंतकियों ने कहा कि राजधानी के निशातपुरा इलाके में भी आपत्तिजनक सामग्री बांटी थी। कोर्ट के अंदर आरोपियों ने जज के सामने यह बात बताई गई है। गिरफ्तार आंतकियों में तीन आतंकी बांग्लादेश के रहने वाले और एक आतंकी बिहार के किसी शहर का रहने वाला है।

इसके साथ ही सुरक्षागत कारणों से उसके शहर का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। आरोपियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इनमें वोटर आईडी, पेन कार्ड आदि फर्जी बनवाए थे। चारों ही आतंकियों को बांग्लादेश की उस बॉर्डर पर भी ले जाया जाएगा जहां से ये भारत में इंटर हुए थे।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.