4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी है, हल्के में मत लो, झुकना तो दूर भारत का ये रुख तो ट्रंप ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2025

डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका फर्स्ट का एजेंडा उनके दूसरी बार कुर्सी पर बैठते ही परवान चढ़ता नजर आ रहा है। वो दूसरे देशों को चेतावनियां देते और अनुसुना करने पर मनमाना टैरिफ ठोक देते। किन जब कोई देश उनकी हां में हां मिलाते तो कहते दे आर किसिंग माई एस। ट्रंप सभी को 1 अगस्त की डेडलाइन के साथ सीधा संदेश दे चुके हैं कि अमेरिका से ट्रेड डील करो या भारी टैरिफ झेलो। ट्रंप की ये चाल बाजार को हिला रही है। भारत को भी ट्रंप के टैरिफ वॉर का प्रहार झेलना पड़ा और उस पर 25% का टैरिफ लगा दिया गया है। लेकिन ट्रंप की भारत को दवाब में लाने  की नीति कारगर नहीं रहने वाली है क्योंकि कहा जा रहा हैकि भारत किसी भी दवाब में अपनी नीतियों से समझौता नहीं करने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुक कर मोदी ने ट्रंप का झूठ उजागर किया और रूस से दोस्ती का मान भी रखा

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षणों के बाद भारत ने आर्थिक प्रतिबंधों का सफलतापूर्वक सामना किया है और तब से अर्थव्यवस्था मज़बूत और व्यापक हुई है। सूत्रों ने कहा कि इसलिए, दबाव की रणनीति का कोई मतलब नहीं है। जो भी राष्ट्रीय हित में होगा, वही किया जाएगा।  ट्रंप ने एक बार फिर भारत और रूस पर तीखा हमला बोला, उनके घनिष्ठ संबंधों की आलोचना की और कहा कि दोनों देश मिलकर अपनी "मृत अर्थव्यवस्थाओं को नीचे गिरा सकते हैं। उनकी यह ताज़ा टिप्पणी सभी भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूस के साथ भारत के निरंतर व्यापार पर "जुर्माना" लगाने की घोषणा के तुरंत बाद आई है। 

इसे भी पढ़ें: कुछ नहीं मिलने वाला है...भारत पर टैरिफ लगाते ही China ने ट्रंप पर कर डाला तगड़ा ऐलान

ट्रंप ने कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को मिलकर नीचे गिरा सकते हैं। उन्होंने भारत की व्यापारिक प्रथाओं की आलोचना करते हुए कहा, "हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है। उनके टैरिफ़ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा में से एक।  ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भारत हमारा दोस्त है, लेकिन उनके ऊंचे टैरिफ और रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीद ने उनकी नीतियों को लेकर चिंता है। खासकर तब जब दुनिया यूक्रेन में रूस की हिंसा रोकना चाहती है। इस आधार पर उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और एक एक्स्ट्रा पैनल्टी लगाने का ऐलान किया है। 

प्रमुख खबरें

India-Ukraine Relations | साइप्रस में S Jaishankar और Andrii Sybiha की मुलाकात, शांति प्रयासों और पश्चिम एशिया संकट पर हुआ मंथन

Global Health Emergency!! अफ्रीका में इबोला का घातक प्रकोप, संकट के बीच भारत ने कांगो भेजी आपातकालीन चिकित्सा सामग्री की बड़ी खेप

राजधानी में उग्रवादी साजिश नाकाम! Manipur के प्रतिबंधित संगठन KCP का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, काकचिंग से मिला हथियारों का महा-जखीरा!

शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया भाई? बढ़ती उम्र और सिंगल स्टेटस पर ज्ञान देने वाले ट्रोलर्स पर भड़कीं Shamita Shetty